7000 से अधिक अतिथि शिक्षकों की होगी भर्ती
भोपाल
मध्य प्रदेश में होली से पहले अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में 7 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त जयश्री कियावत ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्कूल नहीं खुले। अगला शैक्षणिक सत्र शुरू होना है, जिसे देखते हुए शिक्षकों के खाली पद भरे जा रहे हैं। हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों के करीब सात हजार पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए कहा गया है।
मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खाली पदों की रिपोर्ट तैयार करे और उन पदों को स्थानीय स्तर पर अतिथि शिक्षकों से भरें ताकि अगले शैक्षणिक सत्र में शुरू से ही प्रभावी तरीके से पढ़ाई शुरू कराई जा सके।

पाठको की राय